पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने की विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 23 जून 2025 विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि 23 जून को ओलम्पिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में किस तरह के खेलों का आयोजन किया जायेगा इस पर अभी से कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने अधिकारियों से खेलों को लेकर सभी तरह की व्यवस्थाओं के साथ मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजन करने के निर्देश दिये।
खेल मंत्री ने ओलम्पिक दिवस के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों के पंजीकरण, प्रदेश के राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को समापन समारोह में निमंत्रण देने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर आयोजित किया जा सके जिसमें उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन के हेतु दूसरी बैठक की जायेगी जिसमें आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिये जायेंगे।
मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन ऐतिहासिक रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की प्रत्येक पंचायतों के बच्चों, वृद्धजनों तक में खेलों के प्रति जनजागरूकता की अलख को जगाना है जिस हेतु विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।
इस अवसर पर महासचिव, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, डीके सिंह, सचिव, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, चेतन गुरूंग, निदेशक, खेल, प्रशान्त आर्य, तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

गौचर में  हुआ किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन

admin

ज्यादा मोबाइल देखने वालों के लिए बड़ी खबर, तुरंत बदलें ये आदत, वरना कार्डियोवैस्कुलर का खतरा

मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदलने वाली योजनाएं लागू कीं : सांसद भट्ट

admin

Leave a Comment