पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

क्लेमेंट टाउन में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, नशे के आदी आरोपी से शत-प्रतिशत माल बरामद

 

बंद मकान को बनाया था निशाना, इनवर्टर-बैटरी, गीजर और 16 टोटियां बरामद

देहरादून। क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को हरपाल सिंह ठाकुर निवासी सी-13, टर्नर रोड, क्लेमेंट टाउन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके मकान मालिक के बंद मकान में अज्ञात चोर ने घुसकर इनवर्टर, बैटरी, गीजर, स्टेबलाइजर, पानी की टोटियां और बाथरूम मिक्सर चोरी कर लिया। इस दौरान मकान में तोड़फोड़ भी की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने संदिग्धों की जानकारी जुटाई और पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों का सत्यापन भी किया।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 17 अक्टूबर को आशारोड़ी जंगल के पास एक खंडहर से मोहम्मद अंसार (29) पुत्र मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद हुआ।

नशे की लत पूरी करने के लिए की चोरी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, जिसके चलते उसने रात के समय बंद मकान को निशाना बनाया। आरोपी टर्नर रोड, क्लेमेंट टाउन का निवासी है।

ये सामान हुआ बरामद

– रैंक कंपनी का एक स्टेबलाइजर
– माइक्रोटेक कंपनी का एक इनवर्टर
– गीजर की तांबे की दो टंकियां
– छोटी-बड़ी 16 पानी की टोटियां
– माइक्रोटेक कंपनी की एक इनवर्टर बैटरी

पुलिस टीम

कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप राही, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल असजद अली शामिल रहे।

Related posts

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

admin

नाबालिग के अपहरण में आरोपी महिला गिरफ्तार

admin

मातृशक्ति ही उत्तराखण्ड की आर्थिक व सामाजिक क्रान्ति की सबसे बड़ी संवाहक : मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment