पर्वत संकल्प
देहरादून

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, गांव-गांव पहुंचेगा भाजपा संगठन

विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। अभियान को लेकर देहरादून ग्रामीण भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सेलाकुई प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांवों और मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों से सीधा जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ सभाएं, रंगोली कार्यक्रम, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घरों में दीपक जलाने की अपील भी की गई है।
भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ की जानकारी भी लेंगे। पार्टी का कहना है कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक मजबूत करना है।

Related posts

24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किए दो नाबालिग बच्चे : दून पुलिस

admin

डीएम बंसल गुए ‘रियल हीरो’ की उपाधि से सम्मानित  

admin

मेहनत का मिला सम्मान: एसएसपी ने इंस्पेक्टर कुन्दन राम के कंधों पर सजाए नए सितारे

admin

Leave a Comment