पर्वत संकल्प
देहरादून

मेहनत का मिला सम्मान: एसएसपी ने इंस्पेक्टर कुन्दन राम के कंधों पर सजाए नए सितारे

देहरादून पुलिस में बुधवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान उप निरीक्षक से निरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर पदोन्नत हुए कुन्दन राम को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने निरीक्षक कुन्दन राम के अब तक के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निरीक्षक कुन्दन राम को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पिपिंग सेरेमनी गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

Related posts

दालचीनी की खेती को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से

admin

गुण्डा एक्ट के तहत दो अपराधी किए जिलाबदर

admin

अब आईएसबीटी को बनाया जाएगा स्वच्छता व व्यवस्था का आदर्श मॉडल

admin

Leave a Comment