पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून(आरएनएस)।   सोमवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नेहा जोशी ने उन्हें नवीन दायित्व की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं का संगठनात्मक कार्यों में दीर्घ अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य कर चुके हैं। जब नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी थीं, उस दौरान नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे थे। भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर नितिन नवीन ने उत्तराखंड प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Related posts

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल  ने किया  ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण कर जनता को समर्पित  

admin

सीएम की प्रेरणा से, डीएम बने निर्बल, असहायों, दिव्यांगों की उम्मीद  

admin

अब सूबे के स्कूलों में 240 दिन चलेगी कक्षाएं, परीक्षा के लिये 20 कार्यदिवस तय

admin

Leave a Comment