पर्वत संकल्प
देहरादून

कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने  की राज्यपाल से  शिष्टाचार भेंट  

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में  टाइगर हिल की शौर्यपूर्ण लड़ाई में कैप्टन यादव ने असाधारण बहादुरी दिखाकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया। उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का संदेश देती रहेंगी।
राज्यपाल ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता हमारे लिए जीवंत प्रेरणा हैं।  उनके जीवन की गाथाएँ राष्ट्र निर्माण की राह दिखाती हैं और युवाओं को समर्पण, त्याग और वीरता का आदर्श प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीर सपूतों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी.अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात  

admin

एनजीओं, सिविल सोसाइटी, सामाजिक संस्थाओं एवं निजी विशेषज्ञों के सुझाव को भी माने, सरकारी अधिकारी अपनी सीमाओं में सीमित ना रहे, व्यापक दृष्टिकोण के साथ काम करे ,मुख्य सचिव

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के विषय में खुलकर बातें करने का लिया संकल्प

admin

Leave a Comment