हरिद्वार

हरिद्वार : विद्युत पोल और केबल में आग लगी फायर टीम ने काबू किया  

हरिद्वार। टिबड़ी बिल्वकेश्वर हिल बाईपास मार्ग पर बिजली के दो खंभों और उनमें लगी केबिल में सोमवार तड़के आग लग गई। इसके बाद आग आसपास के तारों में फैलने लगी। सूचना मिलने पर फायर टीम ने आग को काबू किया। बिल्वकेश्वर रोड पर मेला अस्पताल के सामने सड़क किनारे लगे बिजली के पोलों में अचानक आग लग गई। साथ ही लोगों के घरों में विद्युत सप्लाई के लिए पोल पर लगे तार भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। पोल पर लगे प्रचार सामग्री भी आग में जल गई। भीषण रूप में आग आसपास फैलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों विद्युत पोल में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी।

Related posts

नारसन में बनेगा वे साइड अमीनिटीज, सीएलएफ पदाधिकारियों संग हुई बैठक  

admin

हरिद्वार : एनएच,334 हरिद्वार,फेरुपुर खंड का संयुक्त निरीक्षण: सड़क सुरक्षा सुधार और भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध की अनुशंसा

admin

शहीद सम्मान यात्रा 2.0′ का डीएम दीक्षित ने फ्लैग ऑफ कर किया शुभारम्भ  

admin

Leave a Comment