पर्वत संकल्प
Uncategorized

दूसरे राज्यों में बन रही हैं दवाएं, ऊपर लिख रहे हिमाचल में निर्मित; छवि धूमिल करने का प्रयास

सोलन।  हिमाचल प्रदेश राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि प्रदेश में कम गुणवत्ता अथवा खराब दवा बनाने वाले निर्माताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में निर्मित खराब गुणवत्ता वाली दवाओं का उत्पादन स्थल हिमाचल प्रदेश का लिखा जा रहा है। यह हिमाचल की विश्व के दवा हब के रूप स्थापित छवि को धूमिल करने का प्रयास है।
कपूर ने कहा कि वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्राधिकरण ने 20 ऐसी दवाओं की जानकारी दी जिनके संबंध में यह कहा गया कि यह दवाएं सोलन और सिरमौर जिलों में निर्मित की गई हैं। ठोस जांच के बाद पता चला कि इन दवाओं को निर्मित करने वाली कोई भी कंपनी राज्य में स्थापित ही नहीं है। इस विषय में संबंधित राज्यों के खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्राधिकरण को तुरंत सूचित किया गया और झूठ फैलाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

Related posts

मॉक ड्रिल : अचानक बारिश होने के कारण गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से, विष्णुघाट, सर्वानन्द घाट-एनएच ब्रिज का क्षतिग्रस्त होने तथा दुधियाबन्ध(ठोकर नम्बर-1) में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की मिली सूचना  

सीएम धामी ने किया “लखपति दीदी मेला“ कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुुजफ्फरनगर)तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी, हरिद्वार जा रहे छह दोस्तों की मौत

Leave a Comment