पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में फिर बर्फबारी, 2 फीट नई बर्फ

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी भीमबली तक हुई है हालांकि यहां बर्फ जमा नहीं हो सकी है। जबकि केदारनाथ धाम में करीब 2 फीट नई बर्फ गिरी है। वहीं निचले इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। बीते दो दिनों से केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। हालांकि इस बार दिसम्बर और जनवरी में केदारनाथ धाम में कम बर्फबारी हुई है, जिससे पैदल मार्ग अभी तक पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि अब फरवरी में हो रही बर्फबारी यदि कुछ दिनों और हुई तो कुछ समय तक यह बर्फ टिक सकती है। शनिवार को बर्फबारी हुई जबकि रविवार को भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम के साथ ही हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने से दोबारा ठंड बढ़ गई है।
डीडीएमए लोनिवि के ईई विनय झिंक्वाण ने बताया कि भीमबली में विभाग के मजदूर हैं। केदारनाथ धाम और आसपास में रविवार दोपहर बाद भी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दो दिनों से बर्फबारी के चलते करीब 2 फीट नई बर्फ गिरी है।

Related posts

गुलदार से भिड़ी बुजुर्ग, दरांती से वार कर बचाई जान

admin

फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 14 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

admin

सीएम ने बागेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी में ग्रामीणों से भेंट कर उनका हालचाल जाना

admin

Leave a Comment