पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में फिर बर्फबारी, 2 फीट नई बर्फ

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी भीमबली तक हुई है हालांकि यहां बर्फ जमा नहीं हो सकी है। जबकि केदारनाथ धाम में करीब 2 फीट नई बर्फ गिरी है। वहीं निचले इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। बीते दो दिनों से केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। हालांकि इस बार दिसम्बर और जनवरी में केदारनाथ धाम में कम बर्फबारी हुई है, जिससे पैदल मार्ग अभी तक पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि अब फरवरी में हो रही बर्फबारी यदि कुछ दिनों और हुई तो कुछ समय तक यह बर्फ टिक सकती है। शनिवार को बर्फबारी हुई जबकि रविवार को भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई है। केदारनाथ धाम के साथ ही हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने से दोबारा ठंड बढ़ गई है।
डीडीएमए लोनिवि के ईई विनय झिंक्वाण ने बताया कि भीमबली में विभाग के मजदूर हैं। केदारनाथ धाम और आसपास में रविवार दोपहर बाद भी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में दो दिनों से बर्फबारी के चलते करीब 2 फीट नई बर्फ गिरी है।

Related posts

सूबे में बनेंगे 232 पीएम-श्री स्कूल, प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

बवाल की सक्सेस पर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, फैंस को ऐसे किया थैंक्यू

Leave a Comment