रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। एसआईआर कार्यक्रम के रुद्रप्रयाग और ऊखीमठ तहसील में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। रुद्रप्रयाग में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट और डीआईईटी के सहायक अध्यापक डॉ. दीपक बुटोला ने प्रशिक्षण दिया। वहीं ऊखीमठ में जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र और डीआईईटी के प्रवक्ता विनोद यादव ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्रारूप निर्वाचक नामावली में चिन्हित विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस वितरण, दावे और आपत्तियों की सुनवाई तथा उनके समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ब्लॉक अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखई और दरांती से गुलदार पर वार किए जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वन विभाग की ओर से गुलदार की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्रोन से भी उसकी खोज की जा रही है।बुधवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे नारायणी देवी (64) मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और दरांती से उस पर लगातार वार किए जिससे गुलदार भाग गया। मगर हमले में महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। महिला के पुत्र पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं और उन्हें रोज जंगल से घास लानी पड़ती है। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी से चारा लाना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं डॉ. प्रियांशी ने बताया कि महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि मौके पर वन क्षेत्राधिकारी के साथ वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।
