उत्तराखण्ड

पौड़ी खाई में गिरी बस, 5 लोगों के मौत की पुष्टि, कई घायल

पौड़ी(आरएनएस)। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। मिनी बस संख्या-(UK12PB0177) पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए निकली थी। तहसील पौड़ी के कोठार बैंड के पास बस खाई में जा गिरी।
इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। बस में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया है।

Related posts

अंबेडकर नगर मंडल युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जामुई, बिहार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम , सीएम धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग

हरिद्वार के कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

Leave a Comment