पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून(आरएनएस)। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी केस दर्ज होने के बाद पिछले महीने से फरार चल रहा था।इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पीड़िता ने 18 जनवरी को केस दर्ज कराया। कहा कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात शुभम नाम के युवक से हुई। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी ने संबंध तोड़े और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया। गुरुवार रात आरोपी शुभम (35) पुत्र बाबूराम निवासी लक्खीबाग दरभंगा बस्ती को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related posts

सीएम धामी ने  किया खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग  

admin

नहीं रहे उत्तराखंड के फील्ड मास्टर दिवाकर भट्ट

admin

चारधाम यात्रा : कपाट खुलने से अब तक 2 लाख 38 हजार 590 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

admin

Leave a Comment