पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

जनपद से स्थानांतरित पुलिस निरीक्षकों को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव तथा निरीक्षक अजय लाल साह के तबादले हो गए हैं। आज एसएसपी कार्यालय में सभी को भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक का स्थानान्तरण जनपद उधम सिंह नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव का तबादला पिथौरागढ़ एवं निरीक्षक अजय लाल साह का बागेश्वर होने पर उक्त अधिकारियों को विदाई दी गई। विदाई समारोह में एसएसपी ने स्थानान्तरित अधिकारियों के जनपद नियुक्ति के दौरान किये गये कार्यो की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों का उच्च मनोबल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव टम्टा, निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, निरीक्षक अशोक धनकड़ (वाचक) ने विचार रखे।

Related posts

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, सैन्यधाम परियोजना की दी जानकारी

admin

सही तरह करें प्रेगनेंसी प्लान, मां और बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

छात्रों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, मुख्यमंत्री

Leave a Comment