उत्तराखण्ड क्राइम

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, गया जेल

रुड़की। लक्सर के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उससे दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव का युवक एक किशोरी को पिछले शनिवार को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवक ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे व उसके परिवार को गोली मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर लौटी किशोरी के कपड़ों पर खून लगा देख परिजनो ने उससे पूछताछ की। धमकी से डरी किशोरी ने पहले तो कुछ नहीं बताया लेकिन , परंतु बाद में समझाने पर उसने पूरी बात बता दी। इस पर किशेरी के पिता ने उसके साथ कोतवाली पुलिस को इसकी तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कमल पुत्र बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

Related posts

हिमाचल प्रदेश : अटल टनल के पास कचरे पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव सहित डीसी कुल्लू को नोटिस जारी

मुख्यमंत्री धामी ने किया 48वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौम्पियनशिप का शुभारंभ

उत्तराखंड : नींबू को इन तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

Leave a Comment