पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

माउण्टेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी कोसी में प्रशिक्षुओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

अल्मोड़ा। माउण्टेन ड्राइविंग स्कूल आईटीबीपी कोसी में सेनानायक पुनीत सचदेवा की उपस्थिति में अल्मोड़ा पुलिस के यातायात उपनिरीक्षक अयूब अली द्वारा आईटीबीपी के विभिन्न लोकेशनों से रोड ड्राइविंग का अभ्यास करने आए चालकों को रोड साईन, रोड सेंस, हाइवे कोड एवं यातायात नियमों के बारे में भली-भाँति जानकारी दी गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जाने वाले संकेतों को उदाहरण सहित समझाया गया, ट्रैफिक चिन्हों में किस चिन्ह पर चालक को क्या कार्यवाही करनी या नही करनी चाहिये विस्तारपूर्वक समझाया गया और यातायात नियमों के बारे में व उनके उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम में की जाने वाले चालानी कार्यवाही के बारे में भी समझाया गया। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी/कर्मचारीगण व अल्मोड़ा पुलिस के हैड कांस्टेबल मनोहर राम, कांस्टेबल ललिता प्रसाद मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड : गांव के लोग भाद्रपद महीने की संक्राति को दूध, मक्खन, मट्ठा की खेलते हैं होली।

अपना पहला टैटू गुदवाने से पहले जान लें इनसे जुड़े ये 5 भ्रम और उनकी हकीकत

सीएम धामी ने किया पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग

admin

Leave a Comment