पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

काशीपुर : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

काशीपुर। परिजनों ने शटरिंग का काम करने वाले युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। विहिप ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की । शनिवार को विहिप नेता यशपाल राजहंस की अगुवाई में लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसएसआई गोविंद मेहता को शिकायती पत्र दिया। कहा शटरिंग का काम करने वाला युवक बरहैनी चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि नाबालिग की तलाश की जा रही है।

Related posts

परमार्थ निकेतन में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया शिवरात्रि महोत्सव

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने आयोजित की मैराथन दौड़

हमें आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ “एंसेंट इंडियन नॉलेज सिस्टम“ को भी समझना होगा : मुख्यमंत्री

Leave a Comment