पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून, parvatsankalp,21, 11,2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य योगेन्द्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेन्द्र पुंडीर एवं राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।

Related posts

बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के आरम्भ से अब तक कुल रजिस्टर्ड उपभोक्ता की संख्या 47408 : अग्रवाल

कांग्रेसी प्रदर्शन राजनैतिक, सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ने की कोशिश :चौहान

नहीं रहे उत्तराखंड के फील्ड मास्टर दिवाकर भट्ट

admin

Leave a Comment