पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

एसएसपी बोले नशे के विरुद्ध थाने करें कड़ी कार्रवाई

नई टिहरी, Parvatsankalp,14,10,2022

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाईन चम्बा में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर इम्पलाई आफ द मंथ के रूप में बेहतर काम करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित करने का भी काम किया। एसएसपी भुल्लर ने सम्मेलन में प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि प्रदान कर इम्पलाई आफ द मंथ के रूप में एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल सोहन राणा, महिला कांस्टेबल लखमीरी पंचम को सम्मानित किया। इन्होंने 420 के एक मामले में दिल्ली से एक महिला आरोपी को तत्परता से हिरासत में लिया। धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में एक विदेशी व एक नागालैंड की महिला आरोपी को ग्रेटर नोयडा से हिरासत में लेने के लिए एसआई ओमकांत भूषण, कांस्टेबल अजयवीर सैनी व कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी को भी सम्मानित किया। जिसके बाद एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में समीक्षा करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ थाने की ओर से ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विवेचनाओं को पूर्ण रुप से सीसीटीएनएस के माध्यम से किए जाने व 1 वर्ष से अधिक समय से लम्बित तफ्तीशों को समाप्त करने के निर्देश दिए। जिले के समस्त थानों को विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार व थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण व प्राथमिकी दर्ज करने में विलम्ब नहीं करने की हिदायत दी।

Related posts

सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए : मुख्यमंत्री

शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकती है जंपिंग प्लैंक एक्सरसाइज, जानें कैसे

सीएम धामी ने होटल यशैल सेण्टर(रेडिशन ब्लू) में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय निवेश कान्क्लेव में प्रतिभाग

Leave a Comment