उत्तराखण्ड

हिमाचल में 24 सितम्बर तक बारिश का यैलो अलर्ट

शिमला,20,09,2022

 

हिमाचल में मानसून विदा लेने से पहले खूब बरसेगा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। हालांकि शिमला शहर में सुबह बारिश व दिन के समय धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली। मौसम विभाग ने आने वाले 24 सितम्बर तक बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी राज्यों में मानसून आज से विदा हो जाएगा। वहीं हिमाचल में 4 से 5 दिन बाद मानसून सीजन समाप्त होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 सितम्बर तक मौसम खराब रहेगा। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वीरवार से अगले 3 दिन तक कुछेक इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।

Related posts

पत्नी ने कराया अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में पति पर केस

सीएम धामी ने किया चंपावत में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने  किया सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण

Leave a Comment