पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

चमोली :खाई में गिरे पर्यटक को पुलिस ने बचाया 

parvatsanklp,08,08,2022

 

 

सोमवार को फूलों की घाटी भ्रमण के लिए आये पश्चिम बंगाल निवासी पर्यटक सुभाष घोष फूलों की घाटी में सैर के दौरान पैर फिसलने के कारण खाई में गिरकर चोटिल हो गए। चोट इतनी अधिक थी की वह घटना स्थल में ही बेहोश हो गया। सुभाष उम्र 43 पुत्र शक्ति विकास घोष, निवासी- दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल को घायल होने पर घाघरिया पीएचसी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरिया चौकी में तैनात पुलिसकर्मी एवं एसडीआरएफ का रैक्यू दल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पर युवक गहरी खाई में गिरा हुआ था। रैस्क्यू दल ने पर्यटक को खाई से निकालकर कंडी की सहायता से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरिया पहुंचाया, जहाँ पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया, साथ ही पैर में फ्रेक्चर होने के कारण प्लास्टर कराकर हेलीकॉप्टर की सहायता से गोविंदघाट पहुँचाया गया।

Related posts

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने किया पदभार ग्रहण

वन विभाग ने किया देवदार के 42 स्लीपरों से भरा लोडर सीज

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment