उत्तराखण्ड कारोबार

फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने की सीएम धामी से भेंट

देहरादून, Parvatsankalp,19,07,2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है। इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किमी के दायरे में किए जाने पर जोर दिया गया। फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के फिल्म क्षेत्र से जुड़े गणेश विरान, बलराज नेगी, अनुज जोशी, अशोक चौहान, प्रदीप भण्डारी एवं अन्य कलाकार उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखंड : फ्री राशन पर उत्तराखंड में मई में गहरा सकता है संकट, निशुल्क गेहूं, चावल-चीनी को तरसेंगे लाभार्थी

सीएम धामी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट

Leave a Comment