पर्वत संकल्प
Uncategorized

हल्ला बोल : भू-कानून लागू करने और पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी प्रथा बंद करने को विधानसभा कूच

देहरादून,14,06,2022

देहरादून स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। अंदर जहां विपक्ष का हंगामा जारी है। वहीं बाहर भी अब माहौल बदल रहा है। विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की चेतावनी के बाद सड़क पर बैरिकेटिंग लगाकर पहरा सख्त कर दिया गया है।

 

पूर्व चेतावनी के अनुसार, भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड से जुड़े लोग विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हें पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले रोक लिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शनी विधानसभा तक जाने देने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस इन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंची हैं।पुलिस सख्त पहरा है। पुलिस ने रिस्पना पुलिस से धर्मपुर चौके की बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। इस कारण ट्रैफिक डायवर्ट होने से वाहनों को घूमकर जाना पड़ रहा है। वहीं फवारा चौक से पीडब्ल्यूडी के बेलदारों ने भी विधानसभा कूच शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के मेट और बेलदार ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

लघु व्यापारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

सरकारी नौकरियों में धांधली से बेरोजगार युवाओं का गुस्सा, डिग्री की प्रतिलिपियां फूंकी–

सीएम धामी ने ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Comment