पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

दहेज में कार नहीं मिली तो नवविवाहिता को दिया तीन तलाक,उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह पर केस

रुडकी,12,06,2022

 

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मानक मजरा गांव निवासी ग्रामीण ने पुत्री का निकाह करीब तीन माह पूर्व सहारनपुर के गांव नानका निवासी तैय्यब के साथ कराया था। परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था।

आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। दहेज में कार की डिमांड करने लगे। आरोप है कि दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर 25 मई को पति ने तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पति तैय्यब, सास वहीदा, जेठ मन्नान, बिलाल, जेठानी तरनुम और जैनब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है

Related posts

मुख्यमंत्री की  प्रेरणा से जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट उत्कर्ष का दिखने लगा असर

admin

बस्ती उजाड़ने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर गरजे कांग्रेसी

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम  भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

admin

Leave a Comment