उत्तराखण्ड

नई टिहरी : जैन समाज के लोगों ने महामंडल विधान पालकी यात्रा निकाली

नई टिहरी,12,06,2022

 

 

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नई टिहरी के 17 वें वार्षिकोत्सव पर जैन समाज की ओर से महामंडल विधान पालकी यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मानस्तंभ का प्रथम मस्तकाभिषेक किया गया।

रविवार को नई टिहरी स्थित जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों द्वारा सुबह-सवेरे आदिनाथ भगवान की मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद क्षुल्लकरत्न श्री समर्पण सागर का लोगों ने आशीर्वाद लिया। नई टिहरी में जैन समाज के मंदिर को बने हुये 17 साल पूरे होने पर यह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौक पर इंद्र मानस्तंभ का मस्तकाभिषेक किया गया। वार्षिकोत्सव में देहरादून के साथ अन्य जगहों से बड़ी काफी संख्या में जैन समाज के लोग पहुंचे थे।

पूजा-अर्चना के जैन मंदिर से नई टिहरी बाजार में श्री 1008 भक्तामर महामंडल विधान की पालकी यात्रा निकाली गई। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन, प्रमोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, आभा जैन, नरेंद्र कुमार, पंकज जैन, अनुज जैन, विजय कठैत, मनीष राणा, पवन जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद थे।

Related posts

मॉक ड्रिल : अचानक बारिश होने के कारण गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से, विष्णुघाट, सर्वानन्द घाट-एनएच ब्रिज का क्षतिग्रस्त होने तथा दुधियाबन्ध(ठोकर नम्बर-1) में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की मिली सूचना  

जुम्बा बनाम एरोबिक्स: जानिए इनमें से किसका चयन करना है अधिक बेहतर

बहुत अधिक प्यास लगना भी देता हैं खतरे का संकेत, हो सकती हैं ये बीमारियां

Leave a Comment