पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

देहरादून मसूरी खाई में गिरी कार एक की मौत एक घायल

देहरादून/मसूरी,06,06,2922

सुबह सवेरे एक कार मसूरी के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कार में सवार युवती घायल हुई है जिसको उपचार के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में झूठी है। प्रथम दृष्टया बताया गया है कि युवक और युवती दिल्ली से यहां घूमने के लिए आए थे।

प्राप्त समाचार के अनुसार मसूरी के कार्ट मेकंजी रोड पर नाग देवता मंदिर से कुछ आगे दिल्ली के पर्यटकों की एक कार खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने एक युवक और यूपी को वाह मुश्किल किसी तरह खाई से बाहर निकाला। इससे पहले की पुलिस टीम युवक को उपचार के लिए भर्ती करा पाती उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक युवक का नाम रजत सचदेव पुत्र मनोज कुमार सचदेवा निवासी न्‍यू गोविंदपुरा कृष्‍णा नगर दिल्‍ली बताया है। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवती को उप जिला चिकित्सालय भिजवाया है। जहां उसको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया घटना सोमवार सुबह पौने सात बजे की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related posts

महानगर अल्पसंख्यक मोर्चाे ने किया सम्मेलन आयोजित

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 15 की मौत

सितारगंज की सड़कें और गलियां बारिश से जलमग्न  

Leave a Comment