पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, 22 लोगों के मरने की सूचना

उत्तरकाशी! उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एनएच-94 पर डामटा से दो किमी आगे जानकीचट्टी के पास रविवार देर शाम एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में 22 लोगों के मरने की सूचना है। बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एनएच-94 पर डामटा से दो किमी आगे जानकीचट्टी के पास रविवार देर शाम एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में 22 लोगों के मरने की सूचना है। बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है। एक एम्बुलेंस बडकोट, एक एम्बुलेंस नोगांव और एक एम्बुलेंस नैनबाग से रवाना की गई है। बस में घटना के वक्त करीब 27-28 लोग बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है।सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है। एक एम्बुलेंस बडकोट, एक एम्बुलेंस नोगांव और एक एम्बुलेंस नैनबाग से रवाना की गई है। बस में घटना के वक्त करीब 27-28 लोग बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री जी के मन की बात, जनजागरण का एक सशक्त माध्यम, लोगों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव : सीएम धामी

लाखामंडल में 10 मिनट बस स्टे की मांग

अक्षय कुमार के साथ फिर एक्शन फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी, मोहित सूरी करेंगे निर्देशन

Leave a Comment