पर्वत संकल्प
Uncategorized

माँ – समीर सिंह राठौड़

वह माँ ही तो हैं

जिसकी आँचल तले

अगणित खुशियाँ पाई हैं।

 

जिसकी ममता से

प्रेम की परिभाषा सीखा है

एक अटूट प्रेम जो अमिट हैं।

 

वह तो माँ ही हैं

जिसनें मुझे जीवन दिया

और जीवन जीने के सलीक़े

मेरा तो अस्तित्व नही था।

 

कभी लाड़-प्यार कभी डाँट-डपट

कभी चुम्बन करती व सहलाती

खुद भूखा रहकर मुझे खिलाती।

 

वह माँ ही तो हैं

जिसके पद-चिन्हों पर

कदम रख चलना सीखा

जिसके आँगुली पकड़

कई सफ़र कर लिए।

 

फिर क्यों आज देखता हूँ

कई माँ को रोते हुए अनवरत

क्यों हो जाती है घर से बेघर।

 

उसके परवरिश में

न जाने कौन सी कमी रह गयी

जो दर-ब-दर खा रही हैं

असहय ठोकरें।

 

कभी उसके सायें में रहते थे

आज बृद्धाश्रम में पड़ी है अमुक

चार दाने के लिए

पीस रही है गुलामी की चक्की।

 

जिसनें हृदय से लगा रखा था

कई रातें जगकर

एक दिन रौशन करेगा

मेरा चिराग़।

– समीर सिंह राठौड़, :बंशीपुर, बांका, बिहार

Related posts

सीएम धामी ने की भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से भेंट

उत्‍तराखंड में पहाड़ों में हो रही बारिश साथ ही मैदान में भीषण गर्मी

admin

रजिस्ट्री करवाने पर दो अधिवक्ताओं पर 50-50 हजार का जुर्माना  

admin

Leave a Comment