पर्वत संकल्प
Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस के अवसर पर हुआ वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में, डेंगू के इलाज में रक्त की आवश्कता को देखते हुये जनपद के आठ स्थानों- मदरहुड यूनिवर्सिटी रूड़की, क्वाड्रा नर्सिंग हास्पिटल एण्ड आयुर्वेद कालेज, रुड़की इंजीनियरिंग कालेज रूड़की , ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, स्वामी भूमानंद नर्सिंग कालेज, केयर नर्सिग कालेज हरिद्वार, गर्ग डिग्री कालेज, हरिद्वार रोड लक्सर तथा आरोग्यम, हास्पिटल भगवानपुर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिनमें स्वयंसेवी संस्थाओं सहित लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने रक्तदान की महत्ता का उल्लेख करते हुये कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गयी है। उन्होंने सभी रक्तदानकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

 

Related posts

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन दिया  

admin

सीएम धामी ने किया कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह में प्रतिभाग

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा जनपद की 6464.97 लाख रुपए की 58 योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Comment