पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बांग्लादेश के अधिकारियों को प्रशासनिक ढांचे की जानकारी दी  

हरिद्वार। हरिद्वार पहुंचे बांग्लादेश के अधिकारियों को सीडीओ प्रतीक जैन ने भारत के प्रशासनिक ढांचे के तहत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारियों की भूमिका के बारे में बताया। बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने विकास भवन परिसर में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टालों को भी देखा। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीसी) की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन एवं एसोसिएट प्रोफेसर एपी सिंह ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मंडल, जनपद, तहसील, विकास खण्ड, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, विकास प्राधिकरण आदि के बारे में जानकारी दी। विकास भवन रोशनाबाद परिसर पहुंचने पर बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंटकर पारम्परिक तरीके से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

Related posts

एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और हमारे उत्कृष्ट समाज के निर्माण में शिक्षा और गुरु का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मानसून-2025: तैयारी कार्यशाला में किया प्रतिभाग

admin

सीएम धामी ने किया  उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया  

admin

Leave a Comment