उत्तराखण्ड

पानी के लिए तीन किमी की दूरी नाप रहे ग्रामीण

उत्तरकाशी(आरएनएस)। वरुणाघाटी के ज्ञाणजा गांव में विगत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति के लिए करीब दो से तीन किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। उनका कहना है कि इस संबध में कई बार विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को बताया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार को ग्रामीणों ने पेयजल समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। स्थानीय निवासी ग्राम प्रधान ममलेश भट्ट, रविराज पंवार सहित अनुराग बिष्ट, नीरज पंवार, हेमराज आदि ने बताया कि एक सप्ताह का समय हो गया है। गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पानी के लिए दो से तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं गांव के जलस्रोत भी सूखने की कगार पर हैं, वहां पर पानी बहुत कम मात्रा में आता है। इस कारण उन्हें पानी की लाईन में घंटों इंतजार करना पड़ता है।

Related posts

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

admin

उत्‍तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में होने वाली बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

admin

सीएम धामी ने किया 38वें राष्ट्रीय खेल में आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे  शुभंकर ‘मौली’ का स्वागत  

admin

Leave a Comment