पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

खटीमा में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च

रुद्रपुर(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव, ईद व रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी व एसएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस कर्मियों और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने नगर के सितारगंज, टनकपुर, मेलाघाट, पीलीभीत, लोहियाहेड रोड के अलावा गौटिया, इस्लामनगर, राजीवनगर आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को बिना भय के मतदान करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान एसआई संदीप पिलख्वाल, किशोर पंत, प्रियांशु जोशी, ललित बिष्ट व अर्द्धसैनिक बलों के जवान मौजूद रहे।

Related posts

चमोली जनपद के एफपीओ सदस्यों को जीबी पंत में दिया प्रशिक्षण

ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट: मुख्यमंत्री

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने नई दिल्ली में लॉन्‍च किया एयरोस्पेस सर्विसेज इंडिया (एएसआई) भारत में किया अपना विस्तार

Leave a Comment