उत्तराखण्ड

केदारनाथ में बर्फबारी, डेढ़ फीट बर्फ गिरी  

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बीती सांय से जनपद में मौसम बदल गया जबकि मंगलवार को केदारनाथ सहित अनेक ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। केदारपुरी में डेढ़ फीट बर्फ गिर गई है। जबकि निचले सभी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम के बदलने से जनपद में पहले की तुलना अधिक ठंड बढ़ गई है। वहीं तुंगनाथ, चन्द्रशिला, मदमहेश्वर की ऊंची पहाड़ियों में भी हिमपात हुआ है।  केदारनाथ धाम में बीती रात से बर्फबारी शुरू हो गई। मंगलवार सुबह से यहां बर्फबारी होती रही। हालांकि कुछ समय बीच में बर्फबारी बंद हुई, किंतु फिर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से यहां निर्माण कार्यों में विभिन्न संस्थाओं के कर्मचारी और मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ में करीब डेढ़ फीट बर्फ गिर गई है। बर्फबारी का यही सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में यहां निर्माण कार्य करने कठिन हो जाएंगे। हालांकि निर्माण में जुटी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि एक दो दिन में मौसम फिर ठीक हो जाएगा। मौसम के बदलने से सम्पूर्ण जनपद में पहले की तुलना में ठंड बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग नगर सहित तिलवाड़ा, मयाली, जखोली, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, भीरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड आदि स्थानों में भी दिनभर बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है।

Related posts

कवयित्री, समाज सेविका झरना माथुर ने की राजस्थान के संगीत ग्रुप “रंगरेज” के कलाकार मगधा खान से मुलाकात

admin

भगवान कृष्ण का प्रत्येक अवतार मनुष्य को जीवन जीने कि नई सीख देता है

जिलाधिकारी ने  किया औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ  

admin

Leave a Comment