पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

रुड़की : एक यूनिट रक्त बचाता है तीन जिंदगी

रुड़की। विश्व रक्तदाता दिवस पर 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी की ओर से सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक रवि कपूर ने बताया कि 84 वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर के 40 से अधिक एनसीसी कैडेटों, तीन एलुमनी कैडेट्स, तीन सहायक एनसीसी अधिकारी, चार मिलिट्री इंस्ट्रेक्टरों और राज्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इसका शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा, एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रामाकृष्णन रमेश ने किया। कर्नल रामाकृष्णन रमेश ने कहा कि कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगी बचाता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव से भेंट

admin

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में फुटबॉल के आकार का सीने का ट्यूमर हटाया गया बिना बड़ा चीरा लगाए

admin

सीएम धामी ने किया लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण

Leave a Comment