पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

उत्तराखंड : सौतेले बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

हरिद्वार, Parvatsankalp,28,02,2023

कनखल क्षेत्र से पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर जैसे तैसे हिम्मत कर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आपबीती घटना बयां की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम कनखल थाने पहुंची एक 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस के समक्ष आपबीती बयां की। किशोरी ने बताया कि उसका सौतेला पिता कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर हत्या कर देने की धमकी देता है। कनखल पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता की शिकायत पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लेकर उससे भी सख्ती से पूछताछ की। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पेशे से दर्जी पिता मूल रूप से बागपत यूपी का रहने वाला है।

पिछले चालीस वर्षों से यहां रह रहा है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वर्ष 2014 में आरोपी ने मेरठ की रहने वाली महिला से दूसरी शादी कर ली। जिसकी पहले पति से एक बेटी थी। वह अपनी बेटी को अपने साथ ले आई थी। बताया कि आरोपी के पहली पत्नी से भी तीन बच्चें हैं और वह भी साथ ही रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी को जब भी मौका मिलता था, वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। मौजूदा पत्नी दिव्यांग है। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। पीड़िता पढ़ाई नहीं कर रही है। वह सिलाई सीख रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं, जिसके बाद उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

आंखों की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 मास्क

admin

बागेश्वर ; अंतरराष्ट्रीय तंबाकू दिवस पर दिलाई नशा नहीं करने की शपथ  

राज्यपाल ने किया ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के 9वें संस्करण का शुभारंभ

admin

Leave a Comment