पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा  

हरिद्वार(आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। परिवार बचाने के लिए इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। कहा कि इस बार का चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए हो रहा है। यह बातें उन्होंने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में रोड शो किया और मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संतों के साथ बैठक कर उनका आशीर्वाद भी लिया। ऋषिकुल मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कहां से कहां पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। अलगाववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा देकर खत्म करने का प्रयास किया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री का पंचायतों में जन सहभागिता पर जोर

स्वामी दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जन्म जयंती पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया स्मारक डाक टिकट का विमोचन

शिक्षा के क्षेत्र में गणित का बहुत महत्व है : धन सिंह रावत

Leave a Comment