उत्तराखण्ड क्राइम

हरिद्वार : पथरी में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव रायपुर दरेड़ा में एक युवक को हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को जिंदा कारतूस व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव रायपुर दरेड़ा में 25 जून को एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान एक युवक ने अवैध हथियार लहराते हुए फायरिंग के साथ वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच की तो पता चला कि युवक का नाम जातिराम 23 वर्ष पुत्र मांगेराम निवासी पिथपुर कोतवाली लक्सर है और एक शादी समारोह में शामिल होने पथरी के गांव आया था। जहां उसने डीजे की धुन पर फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। एसएचओ पथरी रमेश तनवार ने बताया शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

उत्तराखंड से भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही तो कांग्रेस 20 सीटों पर आगे

admin

गर्मियों में घर पर बनाएं ये 5 तरह की आइसक्रीम, आसान है इनकी रेसिपी

रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और भाजपा के पार्षदों ने शपथ ली  

admin

Leave a Comment