पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सीएम ने किया मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन  

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। उन्होंने  ट्यूलिप प्रजाति के पुष्पों का भी अवलोकन किया। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार बागवानी को निरंतर बढ़ावा दे रही है। राज्य में फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कई कृषक, ट्यूलिप प्रजाति के फूलों की बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ी है। इन फूलों के डिमांड पूरे देश में है। उन्होंने कहा राज्य में फूलों की खेती की अपार संभावना हैं। जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Related posts

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का जनआंदोलन है : मुख्यमंत्री

admin

मांसाहारियों की तुलना में शाकाहारियों को होती है सफल होने की ज्यादा इच्छा, अध्ययन में खुलासा

admin

प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंच महाराज

admin

Leave a Comment