पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड हरियाणा

वैश्य समाज की एकता यात्रा अग्रोह धाम हरियाणा रवाना

Parvatsankalp,16,04,2023

देहरादून। वैश्य समाज की वैश्य एकता यात्रा देहरादून से हिसार हरियाणा स्थित अग्रोहा धाम के लिए रवाना हो गई है। यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। देहरादून में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आकांक्षा गुप्ता भी मौजूद रहीं। प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने कहा कि यात्रा का आयोजन वैश्य समाज की एकता को दर्शाने के लिए हुआ है। यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं भेदभाव को खत्म कर मिलकर प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होंगी और समाज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से एकजुटता से रहने की अपील की। मौके पर महामंत्री दीपक सिंघल, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, रमेश अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कुलभूषण अग्रवाल, वैभव गोयल, धनप्रकाश गोयल, महेश गुप्ता, हर्ष गर्ग, नीता गर्ग, मधु जैन, सचिन जैन, इन्द्रेश गोयल आदि मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘सामूहिक वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया।

उत्तराखंड में कोरोना के 136 नए केस

अल्मोड़ा पुलिस ने आपरेशन मर्यादा व इवनिंग स्टॉर्म के तहत 3813 लोगों पर की चालानी कार्यवाही

Leave a Comment