पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

विवाहित महिला ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून(आरएनएस)। विवाहित महिला ने प्रेमी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी के मना करने के बावजूद परेशान करने के साथ ही गाली-गलौच कर रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रायपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि महिला ने तहरीर दी। बताया कि एक महिला ने तहरीर दी। उसने कहा कि 2009 में उसका विवाह हुआ था। अपने पति संग रहते हुए 21 मई 2022 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टग्राम के जरिए उसका संपर्क सुमित कुमार कटारिया निवासी कुआंखेड़ा, ननौता, जिला सहारनपुर से हुआ। दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी के प्रेम के झांसे में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ जाकर रहने लगी। आरोप है कि प्रेमी संग रहना शुरू किया तो वह दुर्व्यवहार करने लगा। महिला करीब बीस दिन पहले अपने पति और बच्चों संग आकर रहने लगी। आरोप है कि अब सुमित कटारिया लगातार परेशान कर रहा है। महिला को साथ रखने के लिए खुद जहर खाने की धमकी देता है। महिला का पीछा कर उनके घर तक भी पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति के प्रति भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सवः मुख्यमंत्री

admin

सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण

admin

आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स

Leave a Comment