उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस सबंध में ज्ञापन भी दिया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

Related posts

राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण

सीएस रतूड़ी ने दिए  राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन

कूपर कॉर्पोरेशन ने आधुनिक सुविधाओं वाले ट्रैक्टर प्लांट और अपने पहले ट्रैक्टर, कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ के लॉन्च के साथ एग्रीकल्चर सेक्टर में रखा कदम

admin

Leave a Comment