उत्तराखण्ड क्राइम

पथरी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हरिद्वार(आरएनएस)।   पुलिस के मुताबिक बीते साल 18 सितंबर को 15 वर्षीय नाबालिग घर से गायब हो गई थी। अगले ही दिन परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर दी थी। अचानक 13 सितंबर की रात को नााबलिग दहवास हालत में अपने पथरी स्थित घर पहुंची, पूछे जाने पर किशोरी ने पिता को बताया कि अक्षय, सौरभ, नरेश निवासीगण पथरी पिछले एक पहले उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए थे। आरोप लगाया कि बाद में तीनों ने उसके साथ सामूहिक शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि तीनों उसे एक कमरे में बंद रखते थे और खाने को भी नही देते थे। तीनों अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाते थे। आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और जिस कारण वह डर गई थी। कई बार नाबालिग ने फरार होने का प्रयास भी किया। अगले ही दिन 14 सितंबर को नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद परिजनों ने कोर्ट में शिकायत की।

Related posts

राज्यपाल ने किया ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना  

गाय के साथ कुकृत्य मामले में द्वाराहाट में हिंदूवादी संगठन आक्रोशित

कपड़ों में लगी इंक छुड़ाने में छूट रहे पसीने, इन तरीकों से कर सकती हैं छुट्टी

Leave a Comment