पर्वत संकल्प
मनोरंजन

ना हम है हारे – मुकेश तिवारी

सबेरा रोज चूमता  रहा  है, खिड़क़ी चौबारे,

फिर भी ना ढली शाम और ना हम है हारे।

 

मझदार  की  तासीर  थी  देती  रही  थपेड़े,

बुलबुलें बन  कर  थाम लियें  हमनें किनारे।

 

कभी  जुझे  चट्टानों  से  कभी सागर मे गिरे,

कभी खुद मेँ चिराग पाया कभी पाये सितारे।

 

उदय को  नहीँ भूले , उद्गम  सदा  याद रखा,

कभी बनें  बूँद  बारिश की कभी बनें फव्वारेँ।

 

सबेरा रोज  चूमता  रहा है , खिड़क़ी चौबारे,

फिर भी  ना  ढली  शाम  और ना हम है हारे।

 

मझदार   की   तासीर   थी  देती  रही  थपेड़े,

बुलबुलें  बन  कर  थाम  लियें  हमनें किनारे।

– मुकेश तिवारी -“वशिष्ठ”  इन्दौर मध्यप्रदेश!

Related posts

सिद्धार्थ शुक्ला खाने के बड़े शौकीन थे, एक्टर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं जैस्मिन भसीन

admin

सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत महापौर ने छात्राओं को दिखाई द केरल स्टोरी मूवी

मनोरंजन : धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

admin

Leave a Comment