उत्तराखण्ड

धार्मिक : सोमवार को शिवालयों में किया जलाभिषेक  

रुड़की। श्रावण महीने के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर भोले का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होती है। इस बार यात्रा चार जुलाई से शुरू हुई। श्रावण मास के पहले सोमवार को स्थानीय श्रद्धालुओं सहित कांवड़ियों ने भी शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर भोले की आराधना की। चौदह जुलाई को शाम साढ़े आठ बजे से शिवरात्रि पर जलाभिषेक शुरू होगा। श्रावण के सोमवार और श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना।

गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम का आयोजन  

सूबे में लगेंगे 700 रक्तदान शिविरः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Comment