पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

चमोली जनपद के एफपीओ सदस्यों को जीबी पंत में दिया प्रशिक्षण

अल्मोड़ा, Parvatsankalp,17,02,2023

चमोली जनपद के जोशीमठ विकासखंड में कार्यरत जनमैत्री संगठन की ओर से चयनित 30 एफपीओ सदस्यों ने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के शुभारंभ मौके पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं ग्रामीण तकनीकी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार साहनी ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर में प्रदर्शित विभिन्न आजीविका वृद्धि एवं पर्यावरण संवर्धन तकनीकों की जानकारी दी। संस्थान के प्रशिक्षण कार्यों से जुड़ने को कहा। डीएस बिष्ट एवं डॉ. देवेंद्र चौहान ने प्रतिभागियों को परिसर में प्रदर्शित विभिन्न कम लागत की सरल एवं पर्यावरण मित्र तकनीकों मॉडलों की जानकारी दी। पिरूल से कोयला, कागज, सजावटी सामान, इत्यादि बनाना, विभिन्न प्रकार की जैविक खाद तैयार करना एकीकृत मछली पालन, संरक्षित खेती, पॉलीहाउस आदि के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. कुशाग्र जोशी रहे।

Related posts

समुंद्र किनारे मोनालिसा ने बेहद ग्लैमरस पोज देकर ढाया कहर, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का स्टनिंग अवतार

टनकपुर में चलाया सफाई अभियान  

देहरादून चारधाम यात्रा 2026:अतिथि देवो भवः के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

admin

Leave a Comment