पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार: कोबरा गैंग के 2 विदेशी तस्करों समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख की कोकीन बरामद

देहरादून, 3 जून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार 2 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर राजपुर क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने पहुंचे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जोहड़ी रोड स्थित पुरानी मजार के पास स्कूटी सवार दो विदेशी तस्करों को 9.15 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं ओल्ड मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के पास एक कार सवार आरोपी को 11.77 ग्राम कोकीन के साथ दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूडान निवासी माइकल इक्का मेकसन (25 वर्ष), लेविकिरी वानिकी (24 वर्ष) तथा सहारनपुर निवासी जावेद आलम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में विदेशी आरोपियों ने स्वयं को कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य बताते हुए खुलासा किया कि वे दिल्ली से कोकीन लाकर विभिन्न राज्यों में अपने नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई करते थे। बरामद कोकीन भी कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लाई गई थी और इसे देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में खपाने की तैयारी थी।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और कार को भी सीज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजपुर पुलिस कोबरा गैंग के 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 9 विदेशी नागरिक शामिल थे। उस कार्रवाई में करीब 200 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 के शुरुआती पांच महीनों में जनपद में लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। इस अवधि में 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related posts

नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहेगा नवनिर्वाचित बोर्ड : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

admin

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

admin

उत्तराखंड की रामसर साइट अंतर्गत ढकरानी में चल रहे अवैध स्टोन क्रेसरो पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

parvatsankalp_editor

Leave a Comment