उत्तराखण्ड

ऋषिकेश : भीड़ नियंत्रण पर रखें ध्यान: आईजी

ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल नीलकंठ धाम पहुंचे। उन्होंने नीलकंठ मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को शिवरात्रि की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए भी सभी इंतजाम चाक-चौबंद रखने के लिए कहा। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान आईजी ने एसएसपी श्वेता चौबे से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। गरुड़चट्टी समेत कई स्थानों पर पुलिस के इंतजामों को परखा। पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखते हुए उनकी धरपकड़ के निर्देश दिए। कांवड़ियों के साथ संयमित व्यवहार करने को कहा। नीलकंठ क्षेत्र में यात्रा के अभी तक सकुशल चलने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की।

Related posts

नींबू पानी पीने से क्या हाई बीपी कंट्रोल में रहता है? जानें दिल के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है ये ड्रिंक

रूस ने धमकी दी उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं

admin

गर्मियों में गंभीर हो जाती है माइग्रेन की स्थिति, जानिए इसके कारण और बचाव

Leave a Comment