पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा : महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  नगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जहां बीते शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नगर के दुगालखोला क्षेत्र का है जहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुगालखोला निवासी सुनीता बिष्ट 42 पत्नी गणेश बिष्ट बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने बच्चों से रेस्टारेंट से खाने पकाने के लिए तेल लाने की बात कहते हुए कमरे से निकली। आधे घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस कमरे में नहीं लौटी तो पति व बच्चें उन्हें ढूढ़ने रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां सुनीता दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद परिजन व आसपास के लोग महिला को अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसके कारण का पता नहीं चला है मृतका का पति गणेश बिष्ट वर्तमान में टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष हैं। और पूर्व में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। मृतका की एक बेटी व एक बेटा है। महिला के इस कदम से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related posts

सैन्य धाम बनना उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात:सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

मानसून सीजन के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए : सतपाल महाराज  

Leave a Comment