पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा : वन विभाग ने जब्त किया 90 टिन लीसा

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  वन विभाग ने वन क्षेत्र जागेश्वर में अवैध रूप से रखे गए लीसे के 90 टिन बरामद किए हैं। वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि गश्त के दौरान पेटशाल बमनस्वाल, गुरुड़ाबांज मोटर मार्ग पर भेटा के पास मोटर रोड के किनारे रखे लीसा टीन की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से रखे 90 लीसा से भरे टीन जब्त किए। विभाग ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) की सुसंगत धाराओं और लीसा नियमावली के तहत वन अपराध दर्ज किया है।

Related posts

देहरादून जा रही महिला यात्री से ट्रेन में चेन स्नेचिंग

नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नियुक्त होंगे स्थाई निवासी: धन सिंह

उत्तराखंड : परीक्षा परिणाम में सुधार न होने पर छात्र बैठे अनशन पर

Leave a Comment