पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा बाइक रैली

अल्मोड़ा(आरएनएस)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा बुधवार को को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा से तिरंगा बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा बाइक रैली नगर के मॉल रोड शिखर तिराहे से होकर लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला बाईपास से लोअर माल रोड, बेस तिराहा, करबला होते हुए रघुनाथ सिटी मॉल पर सम्पन्न हुई। बाइक रैली के दौरान अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा जोश व देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता जय के नारे लगाकर शहर को गुंजायमान किया, तिरंगा बाइक रैली के दौरान जनमानस को अपने घरों/प्रतिष्ठानों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सम्मान पूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा बाइक रैली में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार अल्मोड़ा राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा विजय विक्रम, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता सहित पुलिस कार्यालय शाखाओं, कोतवाली अल्मोड़ा, पुलिस लाइन अल्मोड़ा, पुलिस दूरसंचार,अग्निशमन अल्मोड़ा के अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

बिहार में पत्रकार हत्या के विरोध में बिहार से उत्तराखंड तक विरोध प्रदर्शन।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 306 करोङ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया

राज्य में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी: मुख्यमंत्री

Leave a Comment